<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, January 8, 2021

कुर्मी महासभा के आर.के. सिंह पटेल प्रदेश संगठन सचिव नामित

 बस्ती : भारतीय कुर्मी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चन्द्र पटेल ने आर.के. सिंह पटेल को प्रदेश संगठन सचिव नामित किया है। प्रदेश संगठन सचिव बनाये जाने पर आर.के. सिंह पटेल ने कहा है कि जो दायित्व उन्हें सौंपे गये है, पूरी निष्ठा के साथ उसका निर्वहन होगा।


यह जानकारी देते हुये भारतीय कुर्मी महासभा के जिला अध्यक्ष डा. बी..के. वर्मा ने कहा कि आर.के. सिंह पटेल का जनाधार मजबूत है और निश्चित रूप से प्रदेश संगठन सचिव के रूप में वे महासभा को मजबूती देंगे।

आर.के. सिंह पटेल को भारतीय कुर्मी महासभा का प्रदेश संगठन सचिव नामित किये जाने पर महासचिव शीतला चौधरी, मण्डल अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी गिल्लम, मण्डल महासचिव मस्तराम वर्मा, राम दयाल चौधरी, राधेश्याम चौधरी, डा. श्याम नरायन चौधरी, डा. आलोक रंजन, वीरेन्द्र चौधरी, कृष्णचन्द्र चौधरी, सोहनलाल, मनोज कुमार आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages