बस्ती : हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला प्रभारी स्वर्गीय अज्जू हिंदुस्थानी के जन्मदिवस पर जिला कार्यालय पर जिला संयोजक बबलू निषाद एवं जिलाध्यक्ष शशिभूषण सिंह के साथ वाहिनी के कार्यकर्ताओं के साथ ही पदाधिकारियों ने नम आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।
जिला संयोजक बबलू निषाद ने कहा कि स्व. अज्जू हिंदुस्थानी की याद पल पल आती हैं और आती रहेंगी। इनके असामयिक मृत्यु से संगठन एवं हिन्दू समाज को जो क्षति हुई हैं। उसे कभी पूरा नही किया जा सकता हैं। जिला महामंत्री विनय सिंह ने कहा कि जनपद संगठन के मार्गदर्शक एवं हम सबके गुरु के रूप में जो दिशा निर्देश दे रहे थे। उसकी कमी आज एहसास होती है हम सब संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सच्ची श्रद्धांजलि वही है कि उनके पग चिन्हों पर चलकर हिंदुत्व का पताका घर-घर तक लहराया जाये। उनके हर एक बातों को शिरोधार्य करके संगठन को मजबूत किया जा रहा है। हिन्दू उत्पीड़न , गौहत्या इत्यादि कत्तई बर्दास्त नही होगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला उपाध्यक्ष रामदिनेश चौधरी, जिला कार्यालय प्रभारी एवं जिला आईटी सेल संयोजक धर्मेन्द्र कुमार, जिला कार्यसमिति सदस्य वृजेन्द्र कुमार, जिला कार्यसमिति सदस्य अमृत लाल कन्नौजिया, विनोद शुक्ला, दिनेश शुक्ला, सन्तोष जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment