<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, January 12, 2021

नमन विवेकानंद जी

 आदर्श उनके हैं बसे ब्रह्मांड के आधार में

जीवन लगाया अपना बस युवाओं के उद्धार में
दुनिया में सुधारक तो लाखों आए थे मगर
विवेकानंद जी सा ना हुआ कोई संसार में

आपको है हिंद का वंदन विवेकानंद जी
युवा दिवस पे आपको नमन विवेकानंद जी

थे बहुत कुशाग्र और क्षमताओं में अनंत थे
उत्थान उजालों के थे, और तम का अंत थे
राह एक नयी जमाने को दिखा गए सफल
अद्वितीय संसार में थे, क्रांतिकारी संत थे

मां भारती के कीमती रतन विवेकानंद जी
युवा दिवस पे आपको नमन विवेकानंद जी

ज्ञान की घुट्टी नई दुनिया को था पिला दिया
सीमाएं न बचीं कोई सबको था मिला दिया
बोलने की आई जो बारी तब विदेश में
ऐसा बोलने लगे कि दुनिया को हिला दिया

जीता तब संसार का था मन विवेकानंद जी
युवा दिवस पे आपको नमन विवेकानंद जी

गुरुशरण में शिष्य के सब धर्म निभाते रहे
आध्यात्म की लौ हरेक दिल में जलाते रहे
गंगा, गीता, गाय और गायत्री में रख आस्था 
हिंदुत्व का सदा ही वो मान बढा़ते रहे

बता गए क्या होता है सनातन विवेकानंद जी
युवा दिवस पे आपको नमन विवेकानंद जी


आप के हीं गुणों को गा रहा है ये गगन
आपकी ही याद में है गंगा और गीता मगन
हिंद के पुरोधा स्वामी विवेकानंद जी
देश पूरा कर रहा है आपको दिल से नमन

आभारी आपका सदा वतन विवेकानंद जी
युवा दिवस पे आपको नमन विवेकानंद जी 

विक्रम कुमार 
मनोरा, वैशाली

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages