बस्ती : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने सचिन शुक्ल को बस्ती शहर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नामित किया है।
एपीएन पी0जीण0 कालेज के छात्र संघ उपाध्यक्ष पद से सक्रिय राजनीति में आये सचिन शुक्ल इसके पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव विधानसभाध्यक्ष आदि पदों पर योगदान दे चुके हैं।
सचिन शुक्ल को बस्ती शहर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नामित किये जाने पर पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, राम जियावन, वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, आदित्य त्रिपाठी, प्रेमशंकर द्विवेदी, रामभवन शुक्ल, विपिनराय, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू, शीतला शुक्ल, विश्वनाथ चौधरी, संदीप श्रीवास्तव, रूपेश पाण्डेय, दुर्गेश त्रिपाठी, पंकज द्विवेदी, पवन वर्मा, विकास वर्मा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा है कि निश्चित रूप से वे शहर अध्यक्ष के रूप में समस्याओं को मुखर ढंग से उठाने के साथ ही कांग्रेस के नीति, कार्यक्रम से लोगों को जोड़ेंगे।
No comments:
Post a Comment