- अपना घर परिसर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया पौधरोपण
- अपना घर में रह रहे लोगों को कराया अपने हाथ से भोजन
हाथरस : गरीब,बेसहारा लोगों को सड़क पर खुले में न सोना और भूखे न रहना पड़े इसके लिए रैन बसेरा का निर्माण कराया गया। इसी तर्ज पर हाथरस बने अपना घर में भी लोगों को रहने और खाने के लिए भोजन दिया जाता है। अपना घर की व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा पहुॅचे। अपना घर के प्रांगण में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश ने वातारण की शुद्धता के लिए पौधरोपण किया। अपना घर में रहे रहे लोगों को अपने हाथ से भोजन परोस कर कराया।
निरीक्षण करने पहुॅचे ज्वांइट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि अपना घर का निरीक्षण किया गया। अपना घर में बेघर या जिनके सहयोग के लिए कोई नहीं होता है या फिर मानसिक एवं शारीरिक रूप से जिनको समस्याएं होती हैं उनको सहारा दिया जाता है। जिसका निरीक्षण किया गया। अपना घर में करीब 57 लोग रहते हुए पाए गए। लोगों की रहने खाने-पीने सोने एवं चिकित्सा की पर्याप्त व्यवस्था पाई गई। अपना घर के नए भवनों का जिनमें नई सुविधाएं दी जा रही हैं का भी निरीक्षण किया गया। पर्यावरण को देखते हुए और अपना घर के पास हरियाली बनाये रखने हेतु पौधरोपण भी किया गया। मौके पर दोपहर का भोजन भी परोसा गया। चिकित्सा संबंधी आ रही समस्याओं के लिए अगले सप्ताह से टीम बनाकर हर 15 दिन में रह रहे व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जाएगा।
No comments:
Post a Comment