बस्ती : सोशल क्लब की वार्षिक बैठक रविवार को संस्थापक उमेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सेन्ट्रल एकेडमी के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्व सम्मति से सत्र 2021-22 के लिये ऋतुराज सिंह को जिलाध्यक्ष नामित किया गया और पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय को जिला संयोजक का दायित्व सौंपा गया। मनोनीत जिलाध्यक्ष को एक सप्ताह के भीतर कार्यकारिणी गठित करना होगा और उसके बाद पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया जायेगा।
संरक्षक सन्तोष सिंह ने कहा कि कोरोना संकट काल में अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय के संयोजन में जरूरतमंदों की मदद किया गया। इसके साथ ही आचार्य रामचन्द्र शुक्ल की प्रतिमा स्थापना के लिये क्लब का संघर्ष रंग लाया। संरक्षक जे.पी. त्रिपाठी ने कहा कि सोशल क्लब ने कम समय में मजबूत पहचान बनाया है। निश्चित रूप से नये सत्र में इसे और गति मिलेगी।
वार्षिक बैठक में मुख्य रूप से रामानन्द नन्हें, अमर सोनी, राम प्रताप सिंह, दीपक गौड़, अनूप श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता, वीरू चौधरी, विजय गुप्ता, अखण्ड पाल , राहुल पटेल, शैलेष पटेल आदि शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment