गोरखपुर : बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान ने 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर समस्त देश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। राष्ट्रीय पर्व पर कहा कि हमारी मातृभूमि पर भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा लंबे संघर्ष के बाद अंतत: 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिली। लगभग ढाई साल बाद भारत ने अपना संविधान लागू किया और खुद को लोकतांत्रिक गणराज्य के रुप में घोषित किया। लगभग 2 साल 11 महीने और 18 दिनों के बाद 26 जनवरी 1950 को हमारी संसद द्वारा भारतीय संविधान को पास किया गया। खुद को संप्रभु, लोकतांत्रिक, गणराज्य घोषित करने के साथ ही भारत के लोगों द्वारा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रुप में मनाया जाने लगा।
यह जानकारी सांसद मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ने दी।
No comments:
Post a Comment