<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, January 30, 2021

3.69 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

- जिला महिला अस्पताल में होगा उदघाटन कार्यक्रम

- सात फरवरी तक चलेगा डोर-टू-डोर अभियान

बस्ती : पल्स पोलियो अभियान रविवार से शुरू होगा। सात फरवरी तक चलने वाले इस अभियान के दौरान करीब 3.69 लाख पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाई जानी है। अभियान का शुभारंभ जिला महिला अस्पताल में होगा। उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में सुबह 10:30 बजे बूथ दिवस पर उदघाटन कार्यक्रम होगा। लगभग एक साल बाद पल्स पोलियो अभियान शुरू किया जा रहा है। कोविड के कारण यह कार्यक्रम टल चुका है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फकरेयार हुसैन ने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को देखते हुए कोविड टीकाकरण के साथ ही पल्स पोलियो कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। अभियान के प्रथम दिन बूथ दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिले में कुल 1522 बूथ पर दवा पिलाई जाएगी। पहली फरवरी से टीम घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएगी। घर-घर भ्रमण के लिए कुल 746 टीम बनाई गई है। कुल 61 ट्रांजिट प्वाइंट पर भी टीमें लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस दौरान ईट भट्ठों पर रहने वाले बच्चों को प्रतिरक्षित करने पर विशेष जोर होगा। इसके लिए कुल 32 टीम टीमें बनाई गई है। 

पर्यवेक्षकों की हुई है तैनाती

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए पर्यवेक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बूथ व टीम टीमों के पर्यवेक्षण के लिए कुल 283 पर्यवेक्षक बनाएं गए हैं, जो अपने क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। सेक्टर पर्यवेक्षक के रूप में 54 चिकित्साधिकारियों को लगाया गया है। इसके अतिरिक्त सभी एसीएमओ को दो से तीन ब्लॉक आवंटित किया गया है, जिनके जिम्मे वहां के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी होगी। 

वर्ष 2007 से जिले में नहीं मिला है केस

जनपद में वर्ष 2007 से पोलियो का केस नहीं मिला है। इसी के साथ यूपी और बिहार में वर्ष 2013 से नहीं मिला है। देश से पोलियो का पूरी तरह से खात्मा हो चुका है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों में पोलियो के केस मिलने के कारण यहां पर पल्स पोलियो कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सभी लोगों को चाहिए कि वह अपने पांच साल तक के बच्चों को दवा जरूर पिलाएं। अभियान में वीओपीवी वैक्सीन का प्रयोग किया जा रहा है। सभी सीएचसी/पीएचसी पर यह उपलब्ध है। माइक्रोप्लान तैयार करा लिया गया है, तथा इसी के अनुसार अभियान चलेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages